जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से आम जनता को सरकार की योजनाओं अनुसार मुफ्त कानूनी सेवाओं का लाभ देने संबंधी शाहपुरकंडी पुलिस स्टेशन में विचार-विमर्श किया गया। पी.एल.वी.सुभाष गुप्ता ने थाने के मुख्य मुंशी प्रेम कुमार के साथ इस संबंध में मंत्रणा की।
उन्होंने बताया कि बाल मजदूरी पर लोक लगाना हम सबका दायित्व है। यदि कोई लाभपात्री अपना केस लडऩे के लिए वकील नहीं कर पाता तो स्कीमानुसार उसे मुफ्त वकील की सुविधा दी जाती है। इस अवसर पर हवलदार विजय कुमार, रोशन लाल उपस्थित थे।